शीतकालीन ओलम्पिक : लोरेंटजेन ने स्पीड स्केटिंग में तोड़ा ओलम्पिक रिकार्ड

प्योंगचांग, 19 फरवरी (आईएएनएस)। नॉर्वे के हावर्ड लोरेंटजेन ने सोमवार को 500 मीटर स्पीड स्केटिग स्पर्धा में ओलम्पिक रिकॉर्ड तोड़ते हुए प्योंगचांग शीतकालीन ओलम्पिक में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, लोरेंटजेन ने 34.41 सेकेंड का समय निकालते हुए 2001 में केसी फिटर्जान्डोलफ द्वारा सॉल्ट लेक सिटी में स्थापित ओलम्पिक रिकॉर्ड को 0.01 सेकंड के अंतर से तोड़ा।

स्थापनीय खिलाड़ी चा मिन क्यू 0.01 सेकंड के अंतर से लोरेंटजेन की पीछे दूसरे पायदान पर रहे जबकि चीन के गाओ तिनगायू 34.65 सेकेंड समय के साथ तीसरे पायदान पर रहे।

अन्य स्पीड स्केटिंग स्पर्धाओं में अपना दबदबा कायम करने वाले नीदरलैंड्स के खिलाड़ी पुरुषों की 500 मीटर रेस में पोडियम पर भी नहीं पहुंच पाए।

नीदरलैंड्स के स्केटर रोनाल्ड मोउल्डर सातवें पायदान पर रहे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493