श्रीनगर, 20 फरवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के घाटी क्षेत्र में मंगलवार को रिक्टर पैमाने पर 3.3 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए।
अभी तक भूकंप में किसी तरह के जान एवं माल की हानि की खबर नहीं है।
आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि भूकंप के झटके अपरान्ह 12.41 बजे महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र राज्य के मध्य में पांच किलोमीटर की गहराई में दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath