नई दिल्ली, 21 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली के मेट्रो ब्ल्यू लाइन (द्वारका सेक्टर 21 से नोएडा सिटी सेंटर/वैशाली) पर बुधवार को ट्रेन सेवा दो इंटरलॉकिंग स्टेशनों पर सिग्नल समस्या के कारण 30 मिनट तक प्रभावित रही।
दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने एक बयान में कहा, “सुभाष नगर और लाइन-3 के राजौरी गार्डन के इंटरलॉकिंग स्टेशनों पर सिग्नल संबंधित मुद्दे के कारण यहां अपराह्न् 12.30 बजे आने वाली ट्रेनों की जानकारी नहीं मिल पाई, जिसके कारण देरी हुई।”
बयान के अनुसार, “इन दो इंटरलॉकिंग स्टेशनों पर अपराह्न् एक बजे तकनीकी समस्या को ठीक कर लिया गया और अब ट्रेनों की सेवा जारी है।”
dharmpath.com dharmpath