तिरुवनंतपुरम, 21 फरवरी (आईएएनएस)। केरल के तिरुवनंतपुरम चिड़ियाघर में एक व्यक्ति ने शेर के एक खुले बाड़े में छलांग लगा दी, लेकिन समय रहते उसे बचा लिया गया।
पुलिस के अनुसार, “पूर्वाह्न् करीब 11.45 बजे मुरुगन शेर के बाड़े में कूद गया, लेकिन वहां उपस्थित एक अन्य आगंतुक ने तुरंत शोर मचाया। जिसके बाद चिड़ियाघर के कर्मी तत्काल कार्रवाई करते हुए शेर को खुले बाड़े से पिंजरे में ले गए।”
उन्होंने कहा, “दमकल की टीम ने भी घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंच कर मुरुगन को बाहर निकाला।”
मुरुगन को सरकारी अस्पताल ले जाया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस घटना के पीछे का कारण जानने की कोशिश कर रही है।
dharmpath.com dharmpath