एडेलवेइस ने आईओए के साथ की साझेदारी

नई दिल्ली, 26 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए) ने सोमवार को एडेलवेइस फाइनेंशल सर्विसिस लिमिटेड को अपने नए साझेदार के रूप में घोषित किया।

एडेलवेइस इस साझेदारी के तहत राष्ट्रमंडल खेलों, एशियाई खेलों और 2020 टोक्यो ओलम्पिक के अलावा, 2018 और 2019 में राष्ट्रीय खेलों में भारतीय दल का प्रायोजक होगा।

आस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में चार से 15 अप्रैल तक राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन होगा।

राजधानी दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़, आईओए अध्यक्ष नरिंदर ध्रुव बत्रा और महासचिव राजीव मेहता ने उद्घाटन समारोहों के लिए आधिकारिक परिधान और खेल के दौरान पहने जाने वाले परिधानों को लांच किया।

इस साझेदारी के तहत एडेलवेइस टोकियो लाइफ इंश्योरेंस ने राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा लेने वाले भारतीय टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को 50 लाख रुपये के जीवन बीमा की पेशकश की है।

रियो ओलम्पिक खेलों के लिए एडेलवेइस ने खिलाड़ियों को एक करोड़ रुपये जीवन बीमा की पेशकश की थी।

इस मौके पर खेल मंत्री राठौड़ ने कहा, “अब तक भारतीय खेलों के लिए भारतीय सरकार सबसे बड़ी प्रायोजक रही है और हम यह काम जारी रखेंगे। सभी संघ स्वयं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की ओर काम करेंगे और स्वयं के राजस्व उत्पन्न करेंगे।”

राठौड़ ने कहा कि आईओए और एनएसएफ मुख्य रूप से भारतीय खेलों के संचालन के लिए जिम्मेदार हैं और कोई भी हितधारक अकेले काम नहीं कर सकता। सभी को साथ मिलकर काम करना चाहिए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493