महोबा, 1 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में महोबा शहर के भटीपुरा मोहल्ले से बुधवार को कार सवार कुछ बदमाशों ने एक युवती को सरेआम अगवा कर लिया।
पुलिस ने इस मामले में दो नामजद और तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
शहर कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक के.पी. सिंह ने गुरुवार को बताया कि युवती की शादी छतरपुर जिले में तय होनी थी, बुधवार को कार सवार पांच लोग युवती के पास रिश्ता पक्का करने के बहाने पहुंचे और जबरन उसे कार में डाल कर ले गए।
उन्होंने कहा, “युवती की मां की तहरीर पर गब्बू और शकील एवं तीन अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।”
dharmpath.com dharmpath