कांग्रेस से निलंबित चार पार्षद ने जदयू के दामन थामे

पटना, 1 मार्च (आईएएनएस)। बिहार में कांग्रेस से निलंबित चार पार्षदों ने गुरुवार को जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के दामन थामे। बिहार विधान परिषद के इन सदस्यों को पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने को लेकर एक दिन पहले पार्टी से निकाला गया था।

चारों पार्षद, बिहार के पूर्व मंत्री और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक चौधरी, दिलीप चौधरी, तनवीर अख्तर और रामचंद्र भारती मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिले और औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल हो गए।

अशोक चौधरी ने यहां मीडिया से बातचीत में कहा, “हम नीतीश कुमार से उनके आधिकारिक आवास पर मिले और हमने जदयू की सदस्यता ग्रहण की।”

इससे पहले बगावत की बू आने पर बुधवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कौकब कादरी ने इन चारों पार्षदों को पार्टी से निलंबित कर दिया।

चौधरी ने बुधवार की देर शाम ही इस बात की घोषणा कर दी थी कि वे जदयू में शामिल होंगे। उन्होंने नीतीश कुमार की प्रशंसा करते हुए उन्हें ‘आदर्श नेता’ बताया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493