अकापुल्को (मेक्सिको), 2 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिका ओपन टेनिस टूर्नामेंट चैम्पियन स्लोएन स्टीफेंस मेक्सिको ओपन के क्वार्टरफाइनल में स्विट्जरलैंड की स्टेफन वोगेले से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं।
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 11 मैचों में यह स्टीफेंस की नौवीं हार है।
अमेरिका की शीर्ष वरीयता प्राप्त स्टीफेंस को वोगेले ने तीन सेट तक चले मुकाबले में 6-4, 5-7, 6-2 से हराया। वोगेले ने 2013 के बाद पहली बार विश्व रैंकिंग में शीर्ष 20 में मौजूद किसी खिलाड़ी को हराया है, उनकी मौजूदा रैंकिंग 183 है।
टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में 27 वर्षीय वोगेले का मुकाबला स्वीडन के रेबेका पीटरसन से होगा जिन्होंने क्वार्टरफाइनल में चीन की चौथी वरीयता प्राप्त झांग शुआई को 6-2, 6-1 से मात दी।
एक अन्य सेमीफाइनल में यूक्रेन की गत विजेता लेसिया सुरेंको का मुकाबला आस्ट्रेलिय की दारिया गवरिलोवा से होगा।
dharmpath.com dharmpath