उप्र : केन नदी में डूबने से छात्र की मौत

बांदा, 3 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में बांदा शहर की केन नदी में शुक्रवार को अपने साथियों के साथ स्नान करने गए एक नाबालिग छात्र की डूबने से मौत हो गई। यह जानकारी एएसपी ने शनिवार को दी।

बांदा, 3 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में बांदा शहर की केन नदी में शुक्रवार को अपने साथियों के साथ स्नान करने गए एक नाबालिग छात्र की डूबने से मौत हो गई। यह जानकारी एएसपी ने शनिवार को दी।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) लाल भरत कुमार पाल ने बताया कि ‘सेंट मैरी कान्वेंट स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ने वाला नाबालिग छात्र विपिन कुमार रूसिया अपने कुछ साथियों के साथ केन नदी के रामघाट में स्नान करने गया था, जहां पैर फिसलने के कारण वह गहरे पानी में चला गया और डूबने से उसकी मौत हो गई।’

उन्होंने उसके सहपाठी पवन के हवाले से बताया कि ‘सभी सहपाठी छात्र एक-दूसरे का हाथ पकड़ कर नदी में उतर रहे थे।’

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493