गुजरात : ट्रक के नहर में गिरने से 27 की मौत

भावनगर, 6 मार्च (आईएएनएस)। गुजरात के भावनगर जिले में मंगलवार को एक ट्रक के नहर में गिरने से 27 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में अधिकतर महिलाएं और बच्चे हैं।

यह हादसा भावनगर-राजकोट राजमार्ग पर स्थित रंधोला गांव के पास हुआ। ट्रक में 60 लोग सवार थे और ये लोग एक शादी समारोह में हिस्सा लेने जा रहे थे। ट्रक 20 फीट नीचे जा गिरा।

मृतकों में दूल्हे के परिजन शामिल हैं। इसके अलावा शादी समारोह में शामिल होने जा रहे दो दर्जन लोग भी दुर्घटना का शिकार हो गए।

ट्रक में सवार यह समूह पलिटाना के पास अनियाली गांव से था, जो तातम गांव में शादी में हिस्सा लेने जा रहे थे।

शुरुआत में रंधोला गांव के ग्रामीणों ने बचाव कार्य शुरू किया।

इसके बाद में बोटाड़ और सिहोर प्रशासन ने मौके पर क्रेन भेजी और दमकल विभागकर्मियों को भी मौके पर भेजा गया।

मुख्यमंत्री विजय रूपाणी कार्यालय ने जिला अधिकारियों और प्रशासन को घटना और जारी बचाव कार्य का विवरण देने का आदेश दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493