रांची, 7 मार्च (आईएएनएस)। झारखंड के बोकारो जिले में बुधवार को सुरक्षा बलों ने 11 बारूदी सुरंगें बरामद कीं। प्रत्येक सुरंग का वजन 25 किलोग्राम है।
गिरफ्तार नक्सलियों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के साथ लूगू पहाड़ी पर नक्सलियों का एक बंकर नष्ट किया।
पड़ोसी गिरिडीह जिले में सीआरपीएफ और पुलिस ने सोमवार और मंगलवार को 14 नक्सली गिरफ्तार किए। बोकारो और गिरिडीह जिलों में तलाशी अभियान अभी भी जारी है।
dharmpath.com dharmpath