लखनऊ, 8 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में गुरुवार सुबह से ही तेज धूप निकलने से तापमान में इजाफा हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह के अंत तक अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की सम्भावना है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे पी गुप्ता के अनुसार दिन में तेज धूप निकलेगी और तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक का इजाफा होने का अनुमान है। दिन में तेज हवायें चलेंगी।
मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किये जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अतिरिक्त गुरुवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री, इलाहाबाद का 18.5 डिग्री, गोरखपुर का 17 डिग्री और झांसी का 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath