जम्मू एवं कश्मीर : राष्ट्रीय राइफल्स के जवान ने खुद को गोली मारी

श्रीनगर, 8 मार्च (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में गुरुवार को एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने बताया कि यह इस जिले में बीते दो दिनों में हुई इस तरह की दूसरी घटना है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को वार्नो इलाके में 18 राष्ट्रीय राइफल (आरआर) के सिपाही शंकर सिंह ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली।

उन्होंने कहा कि इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

इससे पहले बुधवार को आरआर 30 के जवान बीरेंद्र सिन्हा ने भी खुद को गोली मार आत्महत्या कर ली थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493