श्रीनगर में आतंकियों ने थाने पर ग्रेनेड फेंका

श्रीनगर, 10 मार्च (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर की राजधानी कश्मीर के एक थाने पर शनिवार को आतंकियों ने ग्रेनेड फेंका।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, शहर के क्रलखुड थाने पर आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला किया।

पुलिस ने बताया कि ग्रेनेड फटने से कोई हताहत नहीं हुआ। हालांकि थाने के बाहर खड़े कुछ वाहनों में आग लग गई।

पुलिस के मुताबिक, इलाके में गोलियों की आवाजें भी सुनाई दी जिसके बाद इलाके में घेरा डाल दिया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493