राज्यसभा चुनाव : राजद के 2 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए

पटना, 12 मार्च (आईएएनएस)। बिहार में राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के उम्मीदवार मनोज झा और अश्फाक करीम ने सोमवार को नामांकन दाखिल कर दिया। चुनाव 23 मार्च को होगा। अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी।

राजद ने रविवार को उनके नामों की घोषणा की थी। मनोज झा दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रोफेसर होने के साथ साथ राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं। अशफाक करीम बिहार के कटिहार मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के प्रबंध निदेशक हैं।

राजद की राज्य इकाई के अध्यक्ष राम चंद्र पुरवे ने कहा कि झा और करीम दोनों को ही पार्टी अध्यक्ष लालू प्रसाद द्वारा चुना गया है। लालू फिलहाल चारा घोटाले के दो मामलों में रांची की जेल में बंद हैं।

राजद की सहयोगी कांग्रेस के उम्मीदवार अखिलेश सिंह भी सोमवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। वह केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। सोमवार राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन है।

सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और उसकी सहयोगी जनता दल-युनाइटेड के उम्मीदवार वशिष्ठ नारायण सिंह एवं व्यावसायी महेंद्र प्रसाद भी अपने अपने नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। महेंद्र प्रसाद को किंग महेंद्र के नाम से भी जाना जाता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493