संगीत में योगदान के लिए बोन जोवी सम्मानित

लॉस एंजेलिस, 12 मार्च (आईएएनएस)। मशहूर अमेरिकी रॉक बैंड ‘बोन जोवी’ को 35 साल के करियर के दौरान संगीत में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए पहली बार आईहार्टरेडियो आइकन अवार्ड से सम्मानित किया गया।

वेबसाइट ‘पीपुल डॉट कॉम’ के मुताबिक, रविवार को 2018 आईहार्टरेडियो म्यूजिक अवार्ड्स में बैंड ने ‘इट्स माई लाइफ’ और ‘गिव लव अ बैड नेम’ जैसे गानों पर प्रस्तुति दी।

बैंड द्वारा पुरस्कार स्वीकार करने के दौरान इसके मुख्य गायक बोन जोवी (बोन जोवी) ने कहा, “मैं हमारे साढ़े तीन दशक के श्रोताओं का शुक्रिया अदा करता हूं, जो बोन जोवी के गाने सुन रहे हैं।”

उन्होंने कहा, “हम इस गेम में लंबे अर्से से हैं और मैं इस अविश्वसनीय पीढ़ी के अविश्वसनीय प्रतिभाओं को बस यही सलाह देता हूं कि आप जो हैं, वहीं रहे और फिर वे किसी दिन आपको भी आइकन बनाएंगे।”

बैंड अप्रैल 2018 में ‘रॉक एंड रोल हॉल ऑफ फेम’ में शामिल होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493