शिक्षा में सुधार के लिए नालंदा शिक्षा प्रणाली का करें अनुसरण : विप्लब

अगरतला, 13 मार्च (आईएएनएस)। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री विप्लब कुमार देव ने मंगलवार को शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय के मॉडल का अनुसरण करने पर जोर दिया।

त्रिपुरा विश्वविद्यालय के संकाय विकास केंद्र द्वारा आयोजित ‘संकाय प्रेरण प्रशिक्षण कार्यक्रम’ का शुभारंभ करते हुए देव ने कहा, “शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय की शिक्षा प्रणाली को अपनाना चाहिए। आज शिक्षा की गुणवत्ता की जरूरत है।”

उन्होंने कहा, “इजरायल छोटा देश है। लेकिन अपने प्रौद्योगिकी और गैर प्रौद्योगिकी ज्ञान के कारण यह छोटा देश दुनियाभर में प्रसिद्ध है।”

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम ‘शिक्षक और शिक्षण पर पंडित मदन मोहन मालवीय राष्ट्रीय मिशन योजना’ के अंतर्गत हुआ है।

त्रिपुरा विश्वविद्यालय इस मिशन को लागू करने वाला पूर्वोत्तर का पहला विश्वविद्यालय है।

इस दौरान विश्वविद्यालय के कुलपति अंजुम कुमार घोष ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम कई देशों में नहीं होते हैं। शिक्षण की गुणवत्ता में सुधार के लिए नई योजना से बड़ा परिवर्तन आएगा।

इस योजना का लक्ष्य सबके बीच खुद को स्थापित करना, 30 स्कूलों, पाठ्यक्रम और अध्यापन के लिए पांच उत्कृष्टता केंद्रों, शिक्षण शिक्षा के लिए दो अंतर्विश्वविद्यालयी केंद्र, 25 शिक्षण अध्यापन केंद्र और पांच विज्ञान और गणित के लिए पांच उत्कृष्टता केंद्र खोलना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493