केरल उपचुनाव में भाजपा का साथ नहीं देगी बीडीजेएस

अलप्पुझा (केरल), 14 मार्च (आईएएनएस)। केरल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अब तक की सबसे मजबूत सहयोगी रही भारत धर्म जन सेना (बीडीजेएस) ने बुधवार को कहा कि वह चेनगन्नूर विधानसभा उप चुनाव में भाजपा का समर्थन नहीं करेगी।

इस विधानसभा उप चुनाव की अभी घोषणा होनी बाती है।

बीडीजेएस, एसएनडीपी की राजनीतिक इकाई है जो मुख्य रूप से राज्य में पिछड़े एझवा समुदाय के लिए काम करती है। इसे 2015 में गठित किया गया था और वर्ष 2016 में हुए विधानसभा चुनाव में इस पार्टी ने 4.47 प्रतिशत मत हासिल किए थे।

बीडीजेएस प्रमुख तुषार वेल्लापेल्ली ने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के बाद कहा, “हम लोगों ने चेनगन्नूर उप चुनाव में भाजपा के साथ सहयोग नहीं करने का फैसला किया है।”

उन्होंने कहा, “हम लोगों ने भाजपा को छोड़कर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के बाकी सहयोगियों के साथ बैठक करने का भी निर्णय लिया है। हम लोग दुखी हैं कि राज्य भाजपा के एक धड़े ने यह आधारहीन अफवाह फैलाई कि मुझे भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा आगामी राज्यसभा चुनाव में लड़ने के लिए चुना जाने वाला है।”

उन्होंने कहा, “मैंने यह कभी नहीं कहा कि मैं राज्यसभा के लिए चुनाव लडूंृगा। मैं भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व से इसकी आधिकारिक शिकायत करुं गा।”

उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी अब उनकी मांगों के मांगे जाने के बाद ही भाजपा के साथ सहयोग करेगी।

उन्होंने कहा, “भाजपा ने वर्ष 2011 विधानसभा चुनाव में चेनगन्नूर से केवल 6000 मत हासिल किया था। हमारे मजबूत जनाधार की वजह से वर्ष 2016 में यह आंकड़ा बढ़कर 40 हजार हो गया था।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493