सीबीएसई का 12वीं का पेपर लीक, जांच का आदेश

नई दिल्ली, 15 मार्च (आईएएनएस)। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा का अकाउंटेंसी का पेपर लीक होने की शिकायत के बाद दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने गुरुवार को इसकी जांच का आदेश दिया।

सिसोदिया ने एक ट्वीट में कहा, “12वीं कक्षा का अकाउंटेंसी का पेपर लीक होने की शिकायत मिली है। शिक्षा निदेशालय के अधिकारियों को इसकी जांच करने और शिकायत दर्ज करने को कहा है।”

मंत्री ने यह भी कहा कि इस मामले में त्वरित कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि कठोर परिश्रम करने वाले छात्र केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की लापरवाही के कारण प्रभावित न हो।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493