नई दिल्ली, 15 मार्च (आईएएनएस)। सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया का ट्विटर हैंडल गुरुवार तड़के हैक हो गया था लेकिन कंपनी ने बयान जारी कर इसके बहाल होने का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने साथ ही कहा है कि अब साइबर सुरक्षा से जुड़ा ेकोई खतरा नहीं है।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एयर इंडिया ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विमानन कंपनी ने ट्वीट कर कहा, “आज तड़के एयर इंडिया के ट्विटर हैंडल को हैक कर लिया गया था। हम अपने यात्रियों को सूचित करना चाहते हैं कि अब इसे पूरी तरह से बहाल कर दिया गया है। अब किसी तरह के साइबर हमले का खतरा नहीं है और हमने एहतियाती कदम उठा लिए हैं।”
एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
हैकर्स ने गुरुवार तड़के एयर इंडिया के आधिकारिक ट्विटर हैंडल को हैक कर लिया था और उस पर उड़ान सेवाएं रद्द करने सहित तुर्की भाषा में कुछ संदेश लिखे थे।
एयर इंडिया के आधिकारिक ट्विटर हैंडल का नाम भी एयरइंडियाइन से बदलकर एयरइंडियाटीआर कर दिया था।
हैकर्स द्वारा लिखे गए कुछ संदेश, “आखिरी मिनट की महत्वपूर्ण सूचना। हमारी सभी उड़ान सेवाएं रद्द कर दी गई हैं। अब से हम तुर्किश एयरलाइंस के साथ उड़ान भरेंगे।”
गौरतलब है कि ‘आई आईअल्दअज्त’ समूह ने एयर इंडिया का ट्विटर अकाउंट हैक करने का दावा किया है।
एयर इंडिया के ट्विटर पर 147,000 फॉलोअर्स हैं।
dharmpath.com dharmpath