तमिलनाडु : विधानसभा के इसी सत्र में पेश होगा आधार विधेयक

चेन्नई, 15 मार्च (आईएएनएस)। तमिलनाडु सरकार जनता को लाभ पहुंचाने के लिए ‘आधार विधेयक’ के साथ-साथ ‘तमिलनाडु मक्कल पोर्टल’ को विधानसभा के इसी सत्र में पेश करेगी। उप मुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

वित्त वर्ष 2018-19 के लिए राज्य का बजट पेश करते समय पन्नीरसेल्वम ने कहा, “जनता को समय से सभी सरकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए प्रदेश सरकार इसी सत्र में ‘तमिलनाडु राज्य आधार विधेयक’ पेश करेगी।”

उन्होंने कहा, “इसके साथ ही जनता को अपनी संपूर्ण जानकारी दाखिल कराने या उसमें सुधार करने के लिए एक ही स्थान पर सुविधा प्रदान कराने वाला एक ‘तमिलनाडु मक्कल पोर्टल’ का भी लोकार्पण किया जाएगा।”

पन्नीरसेल्वम ने कहा कि सरकार की ई-गवर्नेस नीति के अंतर्गत ई-गवर्नेस का मसौदा तैयार कर लागू किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493