ट्रंप के बड़े बेटे की पत्नी ने तलाक की अर्जी दी

न्यूयॉर्क, 16 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बड़े बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर की पत्नी वेनेसा ट्रंप ने तलाक के लिए न्यूयॉर्क की अदालत में अर्जी दी है।

दोनों बीते 12 वर्षों से शादी के बंधन में बंधे हैं।

इस जोड़े के पांच बच्चे हैं। ट्रंप जूनियर के लंबे समय तक घर पर नहीं रहने की वजह से यह जोड़ा घरेलू कलह से जूझ रहा है।

‘न्यूयॉर्क पोस्ट’ ने इस जोड़ी के मित्रों के हवाले से बताया कि दोनों लंबे समय से तलाक पर विचार कर रहे थे और अब यह कदम उठा लिया है तो दोनों को जल्द ही तलाक की प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद है।

वेनेसा ट्रंप गुरुवार को तलाक देने से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेज दाखिल करने के लिए मैनहैट्टन सर्वोच्च अदालत पहुंची थीं।

ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद से ट्रंप जूनियर ही पिता के कारोबार को देख रहे हैं।

जोड़ी के करीबी सूत्र ने ‘न्यूयॉर्क पोस्ट’ को बताया कि उनके बीच लंबे समय से समस्याएं थीं जिन्हें हल करना मुश्किल हो गया था। जोड़े को चुनाव के बाद एक साथ समय बिताने की उम्मीद थी लेकिन ट्रंप जूनियर ऐसा करने में विफल रहे।

पूर्व मॉडल रहीं वेनेसा और ट्रंप जूनियर की नवंबर 2005 में शादी हुई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493