हैरी के बगैर भी जीत सकता है टोनटेनहम : पोचेतीनो

लंदन, 16 मार्च (आईएएनएस)। टोटेनहम हॉटस्पर के मुख्य कोच मॉरिसियो पोचेतीनो का कहना है कि उनका क्लब स्ट्राइकर हैरी काने के बगैर भी जीत सकता है।

टीम के खिलाड़ी हैरी चोटिल हैं और इस कारण वह कुछ सप्ताहों के लिए फुटबाल मैदान से बाहर हो गए हैं।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, इंग्लिश प्रीमियर लीग में सबसे अधिक गोल करने वाले हैरी को बोर्नेमाउथ के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान चोट लगी थी। इस मैच में टोटेनहम ने 4-1 से जीत हासिल की थी।

पोचेतीनो ने संवाददाताओं से कहा, “हम विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइकरों में शामिल हैरी की बात कर रहे हैं और आप उनकी तुलना टीम के अन्य खिलाड़ियों के साथ नहीं कर सकते।”

उन्होंने कहा, “निश्चित तौर पर हमें हैरी की अनुपस्थिति खलेगी, लेकिन यह भी सही है कि वह सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक है। हम शांत हैं, क्योंकि हमारे पास अच्छे खिलाड़ी हैं।”

पोचेतीनो ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि हैरी इस सीजन के अंत से पहले टीम में वापसी करेंगे, क्योंकि वह भी जल्दी ठीक होना चाहते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493