कृषि आय 2022 तक दोगुनी होगी : मोदी

नई दिल्ली, 17 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार की परियोजनाओं का उद्देश्य कृषि में आधुनिक प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल के प्रति जागरूकता लाना है, जिससे 2022 तक कृषि आय दोगुनी हो जाएगी।

मोदी यहां पूसा कैम्पस में ‘कृषि उन्नति मेला’ को संबोधित करेंगे। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि इसका मकसद अगले चार वर्षो में किसानों की आय दोगुनी करना है।

उन्होंने यह भी कहा कि शनिवर को कार्यक्रम के दौरान ‘कृषि कर्मण’ और ‘दीन दयाल उपाध्याय कृषि विज्ञान प्रोत्साहन’ पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।

वह जैविक कृषि पर आधारित एक पॉर्टल का भी उद्घाटन करेंगे और साथ में 25 कृषि विज्ञान केंद्रों की आधारशिला रखेंगे।

कृषि मंत्रालय ने फरवरी में एक सम्मेलन आयोजित किया था, जिसमें 2022 तक कृषि आय दोगुना करने के लिए समाधान और तरीके खोजने के लिए हितधारकों के साथ विचार-विमर्श किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493