बिहार को मोटा अनाज श्रेणी में कृषि कर्मण पुरस्कार

नई दिल्ली/पटना, 17 मार्च (आईएएनएस)। बिहार को कोर्स सिरियल (मोटा अनाज) श्रेणी में पूरे देश में सर्वोच्च उत्पादन देने के लिए शनिवार को कृषि कर्मण पुरस्कार 2015-16 से सम्मानित किया गया।

भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, पूसा, नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर उपस्थित बिहार के कृषि मंत्री प्रेम कुमार को यह सम्मान प्रदान किया।

एक अधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, बिहार को मोटे अनाज श्रेणी में पूरे देश में अधिकतम उत्पादकता प्राप्त करने के लिए यह सम्मान दिया गया। इस मौके पर बिहार के कृषि उत्पादन आयुक्त सुनील कुमार सिंह, कृषि विभाग के प्रधान सचिव सुधीर कुमार तथा कृषि निदेशक हिमांशु कुमार राय भी उपस्थित थे।

बिहार के दो किसानों खगड़िया के अनिल कुमार और नीलम कुमारी को भी प्रगतिशील किसानों के लिए कृषि कर्मण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस समारोह में औरंगाबाद जिले को क्षेत्रीय पुरस्कार प्रदान किया गया।

इस मौके पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधामोहन सिंह तथा मध्य प्रदेश और मेघालय के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493