बंदूक की नोक पर नहीं विकास से बनते हैं डॉक्टर, इंजीनियर : रमन सिंह

रमन सिंह हिन्दू नववर्ष और चैत्र नवरात्रि के पहले दिन नारायणपुर के ग्राम पंचायत धौड़ाई में समाधान शिविर में पहुंचे। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने शिविर में आमजन से मुलाकात की।

उन्होंने अपनी यादों को ताजा करते हुए कहा कि वे वर्ष 2005 में धौड़ाई में आए थे। तब यहां भय और आंतक का वातावरण था, लेकिन अब यहां शांति और सुख-समृद्धि आई है। यह आप सब के सहयोग और जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों और पुलिस बल की कड़ी मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कलेक्टर सहित जिले के अधिकारियों के काम की तारीफ की। अब नारायणपुर से यहां आने में अधिक समय न लग कर आधा घंटा से भी कम समय लगता है। आने वाले दिनों में अब मैं हेलीकाप्टर से नहीं बल्कि नारायणपुर से ओरछा तक कार से भी सफर कर सकता हूं।

मुख्यमंत्री ने लोक सुराज अभियान में दिए गए आवेदनों के संबंध में जनता से जानकारी ली। जनता के बीच से ही बिसराम पिता बंशी ने कहा कि, दो भाईयों के बीच उनकी जमीन के बंटवारे के बारे में आवेदन दिया है, लेकिन उसकी जमीन का बंटवारा नहीं हुआ है। मुख्यमंत्री ने दोनों भाईयों का नाम और बंटवारे की सहमति के बारे में जानकारी ली।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493