रूस में पुतिन को वास्तविक समर्थन : फिनलैंड

हेलसिंकी, 19 मार्च (आईएएनएस)। फिनलैंड के विदेश मंत्री टिमो सोइनी ने रविवार को कहा कि रूस के राष्ट्रपति चुनाव में हुआ मतदान प्रतिशत इस बात के संकेत हैं कि व्लादिमीर पुतिन को रूस में वास्तविक समर्थन प्राप्त है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, राष्ट्रीय टेलीविजन येल पर सोइन ने साक्षात्कार के दौरान कहा कि पुतिन के लिए 70 फीसदी समर्थन और चुनाव में लगभग 60 फीसदी मतदान प्रतिशत रूस में स्थिरता को दर्शाता है।

सोइनी ने कहा, “पुतिन वह नेता हैं, जिन्हें रूस ने चुना है।”

विदेश मंत्री ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि पुतिन अपने चौथे कार्यकाल के दौरान शांति की दिशा में कदम आगे बढ़ाएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493