नई दिल्ली, 22 मार्च (आईएएनएस)। दो बाइक सवार हमलावरों ने गुरुवार को लूट का विरोध करने पर एक 35 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी।
नई दिल्ली, 22 मार्च (आईएएनएस)। दो बाइक सवार हमलावरों ने गुरुवार को लूट का विरोध करने पर एक 35 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी।
करावल नगर के अरुण कुमार आगरा से लौटे थे और उन्होंने पूर्वी दिल्ली में आनंद विहार के निकट सुबह करीब 4.40 बजे एक ऑटोरिक्शा किराए पर लिया था, जब उन्हें रास्ते में रोका दिया गया।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि हमलावरों ने उनके माथे पर बंदूक तान दी और अपना बैंग उन्हें सौंपने के लिए कहा। जब उन्होंने अपना बैग देने से मना कर दिया तो उन्हें गोली मार दी गई।
अधिकारी ने कहा, “कुमार को दो गोलियां उनके पेट में व एक पैर में मारी गई।”
कुमार के गिरते ही हमलावर उनका बैग लेकर फरार हो गए। ऑटोरिक्शा चालक ने पुलिस को इस घटना की सूचना दी।
अधिकारी ने कहा, “कुमार को एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई।”
dharmpath.com dharmpath