रिलायंस जियोफोन में जल्द मिलेगा व्हाट्सएप

सैन फ्रांसिस्को, 22 मार्च (आईएएनएस)। रिलायंस जियो फोन में जल्द ही व्हाट्सएप फीचर शामिल हो सकता है। जियो फोन काईओएस पर रन करता है। काईओएस लिनक्स का लाइट मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम है।

व्हाट्सएप के फीचर को टेस्ट करने वाली फैन साइट वैबीटाइंफो डॉट कॉम के मुताबिक, फरवरी 2018 तक काईओएस टेक्नोलॉजीज ने कई नए भागीदारों का अधिग्रहण किया है, जिसमें प्रसिद्ध मैसेजिंग मंच को खरीदने वाला फेसबुक भी शामिल है।

वेबसाइट ने बुधवार को कहा, “ब्लैकबेरी ओएस और विंडोज 8 फोन को सपोर्ट बंद करने के बाद, फेसबुक के स्वामित्व वाले मैसेंजिंग प्लेटफार्म व्हाट्सएप के लिए एप को विकसित करने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।”

वेबसाइट ने कहा, “हमें ध्यान है कि व्हाट्सएप अगले साल दिसंबर 31 में नोकिया एस40 को सपोर्ट करना बंद कर देगा और सिम्बियन मंच को छोड़ देगा लेकिन काईओएस बदले में सपोर्ट देगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493