नई दिल्ली, 23 मार्च (आईएएनएस)। लोकसभा में शुक्रवार को भी सदस्यों के हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
सुबह जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई, कई सांसद हाथों में प्लाकार्ड लिए लोकसभा अध्यक्ष के आसन के पास इकट्ठा होकर नारेबाजी करने लगे।
हंगामे के बीच लोकसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही दोपहर तक के लिए स्थगित कर दी।
dharmpath.com dharmpath