राहुल ने मैसूर में मंदिर में प्रार्थना की

मैसूर, 24 मार्च (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आगामी कर्नाटक विधानसभा चुनाव में पार्टी की सफलता के लिए शनिवार को यहां एक हिंदू मंदिर में प्रार्थना किया।

मैसूर, 24 मार्च (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आगामी कर्नाटक विधानसभा चुनाव में पार्टी की सफलता के लिए शनिवार को यहां एक हिंदू मंदिर में प्रार्थना किया।

पार्टी के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “राहुल राज्य के दो दिवसीय दौरे की शुरुआत पुराने मैसूर क्षेत्र से करते हुए एक वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ पहाड़ पर स्थित मंदिर में गए।”

पहाड़ के ऊपर स्थित 12वीं सदी में बने देवी चामुंडेश्वरी मंदिर में दर्शन के लिए कांग्रेस अध्यक्ष के साथ मुख्यमंत्री सिद्दरमैया, पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष जी. परमेश्वरा और ऊर्जा मंत्री डी.के. शिवकुमार गए।

राहुल का फरवरी से लेकर अब तक का राज्य का यह चौथा दौरा है।

दौरे के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष जनसभाएं करेंगे और मंड्या व चामराजनगर जिलों में पार्टी कार्यकताओं और लोगों से मुलाकात करेंगे।

वह रविवार को एक रैली को भी संबोधित करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493