कश्मीर में सुरक्षा बलों संग मुठभेड़ में आतंकवादी ढेर

श्रीनगर, 25 मार्च (आईएएनएस)। कश्मीर के बडगाम जिले में रविवार को सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ के दौरान एक आतंकवादी को मार गिराया। इस दौरान एक महिला भी घायल हो गई।

श्रीनगर, 25 मार्च (आईएएनएस)। कश्मीर के बडगाम जिले में रविवार को सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ के दौरान एक आतंकवादी को मार गिराया। इस दौरान एक महिला भी घायल हो गई।

रक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया, “आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना पर राज्य पुलिस, राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों ने बडगाम के बीरवाह इलाके में अरीजल गांव में खोज अभियान चलाया।”

अधिकारी ने कहा कि खोज अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को पास आता देख एक घर में छिपा आतंकवादी भागने के इरादे से बाहर निकला और सुरक्षा बलों पर अंधाधुंध गोलियां चलाने लगा जिसके परिणामस्वरूप एक महिला घायल हो गई।

अधिकारी ने बताया, “सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में आतंकवादी मारा गया जिसकी पहचान और वह किस आतंकवादी समूह से जुड़ा है, इसका पता लगाने की कोशिश की जा रही है। इस दौरान हथियार और गोला बारूद भी बरामद हुए।”

घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया जहां फिलहाल उसकी हालत स्थिर है।

अधिकारी के अनुसार, इलाके को घेर कर तलाशी की जा रही है।

पुलिस ने सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी के मारे जाने की पुष्टि की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493