बिहार में तेज धूप, गर्मी बढ़ने के आसार

पटना, 27 मार्च (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मंगलवार की सुबह से ही तेज धूप निकली है। इस बीच राज्य के सभी क्षेत्रों के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। पटना का मंगलवार का न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के मौसम में कोई खास परिवर्तन की संभावना नहीं है। इस दौरान अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा तथा तापमान में वृद्घि दर्ज की जाएगी, जिससे गर्मी बढ़ने के आसार हैं।

पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक मंगलवार को भागलपुर का न्यूनतम तापमान 18.9 डिग्री, पूर्णिया का 19.7 डिग्री और गया का 17.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सोमवार को पटना का न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पटना का मंगलवार को अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493