हैदराबाद में तेलुगू न्यूज एंकर ने आत्महत्या की

हैदराबाद, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। एक तेलुगू न्यूज एंकर ने यहां अपने अपार्टमेंट की पांचवी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

हैदराबाद, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। एक तेलुगू न्यूज एंकर ने यहां अपने अपार्टमेंट की पांचवी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

वी6 न्यूज चैनल में काम करने वाली वी. राधिका रेड्डी (36) ने रविवार रात श्रीविला अपार्टमेंट से कूदकर आत्महत्या कर ली।

उनके हैंडबैग से तेलुगू में लिखा एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उन्होंने लिखा कि उनका दिमाग ही उनका दुश्मन है और उनकी मौत के लिए कोई भी जिम्मेदार नहीं है।

तलाकशुदा राधिका का 14 साल का एक बेटा है, जो मानसिक रूप से कमजोर है।

पुलिस को संदेह है कि उन्होंने तनाव में आकर यह कदम उठाया।

छह साल पहले उनका तलाक हो गया था और वह अपने बेटे और पिता के साथ रहती थीं।

पुलिस ने कहा कि प्रत्यक्षदर्शियों ने राधिका को रविवार रात काम पर से लौटते देखा था।

कुछ लोगों ने उन्हें अपने फ्लैट में जाने के बजाय तेज कदमों से सीढ़ियों की ओर जाते देखा था। ऊपरी मंजिल पर जाकर उन्होंने छलांग लगा दी।

सहायक पुलिस आयुक्त भुजंग राव मे कहा कि आत्महत्या के मामले की जांच जारी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493