अगले कुछ वर्षो में 56 नए हवाई अड्डे काम करने लगेंगे : सुरेश प्रभु

नई दिल्ली, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। केन्द्रीय वाणिज्य और उद्योग तथा नागर विमानन मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा कि अगले कुछ वर्षो में 56 नए हवाई अड्डे काम करने लगेंगे।

नई दिल्ली में ग्लोबल लॉजिस्टिक्स शिखर सम्मेलन में उद्घाटन भाषण देते हुए प्रभु ने कहा कि लॉजिस्टिक्स और कनेक्टीविटी में सुधार लाने के लिए सभी साझेदारों को एक साथ लाकर सही मंच तैयार किया जा सकता है जो अंतर-राज्यीय और अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के प्रवाह में बढ़ोतरी के लिए महत्वपूर्ण है।

वर्ष 2019-20 में भारतीय लॉजिस्टिक्स उद्योग करीब 215 अरब अमेरिकी डॉलर का होगा, जो प्रति वर्ष दस प्रतिशत की दर से बढ़ रहा है। पिछले दशक में अथवा उसके बाद रेलवे, सड़कों, राजमार्गो, अंतदेर्शीय जलमार्गो, विमानन, बंदरगाहों और तटीय नौवहन में पर्याप्त सुधार हुआ है।

भारत की लॉजिस्टिक्स परफॉर्मेमंस इंडेक्स (विश्व बैंक द्वारा तैयार) रैंकिंग में सुधार आया है, जो 2014 में 54 थी और 2016 में 35 हो गई।

इन मामलों पर जागरुकता निर्माण और बेहतर समझ विकसित करने के लिए वाणिज्य विभाग ने फिक्की और विश्व बैंक समूह के साथ 5 और 6 अप्रैल को इस शिखर सम्मेलन का आयोजन किया है।

शिखर सम्मेलन में विश्व भर के विशेषज्ञों, शिक्षाविदों, सरकारी अधिकारियों और निजी क्षेत्र तथा उद्योग के प्रतिनिधियों को उपरोक्त मुद्दों पर विचार करने का अवसर मिलेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493