श्रीनगर, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। जम्मू और कश्मीर के बांदीपोरा जिले में शुक्रवार को इस सप्ताह के शुरुआत में आतंकवादियों द्वारा अपह्रत एक युवा का सिर कटा शव बरामद हुआ है।
श्रीनगर, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। जम्मू और कश्मीर के बांदीपोरा जिले में शुक्रवार को इस सप्ताह के शुरुआत में आतंकवादियों द्वारा अपह्रत एक युवा का सिर कटा शव बरामद हुआ है।
पुलिस ने बताया कि 25 वर्षीय मंजूर अहमद भट्ट का शव हाजिन इलाके के एक बगीचे में बरामद हुआ।
पुलिस सूत्रों ने कहा कि बुधवार को लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों ने अब्दुल गफार भट्ट और उनके बेटे मंजूर अहमद का अपहरण कर लिया था।
सूत्रों ने कहा, “आतंकवादियों के चंगुल से अब्दुल किसी तरह बच निकले थे। वह इस दौरान बंदूक की गोली से घायल हो गए थे और फिलहाल उनका इलाज जारी है।”
वहीं, इसी इलाके में रविवार को आतंकवादियों ने एक शख्त का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी थी।
dharmpath.com dharmpath