नई दिल्ली, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी के लाखों कार्यकर्ताओं की सेवा व बलिदान की सराहना की।
नई दिल्ली, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी के लाखों कार्यकर्ताओं की सेवा व बलिदान की सराहना की।
मोदी ने ट्वीट किया, “हम गर्व के साथ सभी कार्यकर्ताओं के वीरतापूर्ण सेवा को याद करते हैं, जिन्होंने भाजपा का निर्माण किया और एक मजबूत व बेहतर भारत बनाने के लिए अपने को प्रतिबद्ध किया।”
उन्होंने कहा, “भाजपा के लिए कार्यकर्ता ही सबकुछ हैं। वे पार्टी की आत्मा व दिल है, जिनके पसीने ने पार्टी को एक नई ऊंचाई पर पहुंचाया है। यह उनका प्रयास ही है कि हमें पूरे भारत के लोगों की सेवा करने का सम्मान मिला।”
dharmpath.com dharmpath