संपत्ति विवाद में युवक ने की भाई की हत्या

रांची, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। झारखंड के धनबाद शहर में शुक्रवार को एक व्यक्ति ने संपत्ति विवाद में अपने भाई की हत्या कर दी। इसके बाद उसने आत्महत्या का प्रयास करने से पहले एक अन्य रिश्तेदार को भी जख्मी कर दिया।

संतोष महतो ने घर में कमरों के बंटवारे को लेकर अपने भाई प्रेमराम से गर्मागरम बहस के बाद उस पर तलवार से हमला कर दिया।

इसके बाद जब प्रेमराम की सास ने बीच-बचाव का प्रयास किया तो महतो ने उन पर भी हमला कर दिया। इसके बाद उसने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की।

पुलिस ने समय पर पहुंच कर हालांकि उसे बचा लिया। इसके बाद तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्रेमराम की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि महतो के तीन भाई थे। खबरों के अनुसार, महतो ने सभी भाइयों को एक-एक कमरा देकर बाकी कमरे बंद कर दिए थे। घर में इसी पर अक्सर विवाद होता था।

शुक्रवार सुबह एक बार कमरों के बंटवारे को लेकर प्रेमराम और संतोष महतो के बीच फिर से बहस होने लगी।

पहले से ही हत्या के एक मामले में जमानत पर रिहा चल रहे महतो ने अपने भाई पर तलवार से हमला कर दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493