मेड्रिड, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। फुटबॉल क्लब रियल मेड्रिड के डिफेंडर राफील वारेन शुक्रवार को एक बार फिर से अपनी टीम के साथ जुड़ गए।
मेड्रिड, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। फुटबॉल क्लब रियल मेड्रिड के डिफेंडर राफील वारेन शुक्रवार को एक बार फिर से अपनी टीम के साथ जुड़ गए।
क्लब ने कहा कि वारेन ने टीम के साथ जुड़ने के बाद अभ्यास सत्र में भी हिस्सा लिया। रियल को एटलेटिको मेड्रिड के खिलाफ अपना अगला मुकाबला खेलना है।
क्लब ने बताया कि उसके एक अन्य खिलाड़ी नाको फर्नाडीज अपने दाएं जांघ की चोट से उबर रहे हैं। फर्नाडीज को लास पाल्मास के खिलाफ मुकाबले में चोट लग गई थी। रियल ने यह मुकाबला 3-0 से जीता था।
रियल के कोच जिदान मैच से पहले शनिवार को अंतिम अभ्यास सत्र में टीम की अगुवाई करेंगे।
dharmpath.com dharmpath