छग : नक्सली कमांडर का भाई टिफिन बम सहित गिरफ्तार (फोटो सहित)

बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक विवेकानंद सिन्हा ने कहा कि गिरफ्त में आया नक्सली, नक्सली कमांडर रति का भाई है।

सिन्हा ने कहा कि नक्सली सदस्य फगड़ू पोयम (35) को गिरफ्तार किया गया है। गुरुवार को झाराघाटी थाने से जिला और छत्तीसगढ़ शसस्त्र बल की संयुक्त पार्टी गश्त पर ग्राम ताड़ोनार, तिर्हुल, अकोड़ी और कुरुश्नार की ओर रवाना की गई थी। कुरुश्नार के समीप जंगलों में कुछ नक्सलियों ने अंधाधुंध फायरिंग की। पुलिस बल की जवाबी कार्रवाई पर नक्सली घने जंगलों की आड़ लेकर भाग गए।

सिन्हा ने कहा कि तकरीबन 15-20 मिनट चली इस फायरिंग के बाद घटनास्थल की सर्चिग की गई। सर्चिग में गिरफ्तार नक्सली के पास से पुलिस ने दो नग टिफिन बमए एक भरमार बंदूक, एक नग बम बनाने का पाइप और चार नग नक्सली पम्पलेट जब्त किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493