रांची, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। झारखंड के सरायकेला-खरवा जिले में पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकरी दी।
कुचाई चानपद राजमार्ग पर शनिवार की रात पुलिस गाड़ियों की जांच के दौरान गिरफ्तार हुए पांच नक्सलियों के पास से एक देसी पिस्तौलल, दो एयर गन, एक पिस्तौल और तीन मोबाईल बारमद किए गए।
गिरफ्तार किए गए नक्सलियों की पहचान हिकिम मुंडा, घनश्याम मुंडा, राम मुंडा, तारकनाथ केर्वाट और दाऊद टोप्प्नो के रूप में की गई है।
नक्सली झारखंड के 24 में से 18 जिलों में सक्रिय हैं।
dharmpath.com dharmpath