जम्मू एवं कश्मीर मुठभेड़ में जवान शहीद, 2 नागरिकों की मौत (लीड-2)

श्रीनगर, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में बुधवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ के दौरान सेना का एक जवान शहीद हो गया जबकि दो नागरिक भी मारे गए।

यह मुठभेड़ मंगलवार रात को शुरू हुई थी।

अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, दूसरे घायल शख्स की पहचान 17 वर्षीय बिलाल अहमद डार के रूप में की गई है। उसे मुठभेड़ के दौरान कई गोलियां लगी थी, जिसके बाद उसे अस्पताल लाया गया।

चिकित्सकों ने बताया कि जब तक घायल शख्स अस्पताल पहुंचा, वह दम तोड़ चुका था।

इससे पहले खुदवानी में वानी मोहल्ला में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच संघर्ष में 28 वर्षीय शारजील शेख की भी मौत हो गई थी।

पुलिस ने कहा कि इससे पहले बुधवार तड़के एक घर में छिपे आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों को करीब आते देख गोलीबारी शुरू कर दी, जिसमें एक जवान शहीद हो गया और दो अन्य जवान घायल हो गए।

प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षाबलों पर पथराव किया। अभी भी एक घर के भीतर लश्कर-ए-तैयबा के दो से तीन आतंकवादी छिपे हुए हैं।

प्रशासन ने कुलगाम में सभी स्कूलों और कॉलेजों को बंद करने के आदेश दिए हैं। दक्षिण कश्मीर क्षेत्रों में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं।

गौरतलब है कि कुलगाम मुठभेड़ में नागरिकों की मौत की खबर फैलने के बाद उत्तरी कश्मीर के सोपोर में छात्रों और सुरक्षाबलों के बीच झड़प शुरू हो गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493