दिल्ली से लापता लड़की ने अपहर्ता से शादी की, पुलिस ने ढूंढ़ निकाला

नई दिल्ली, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली के द्वारका से पांच साल पहले कथित रूप से लापता एक नाबालिग लड़की को उत्तर प्रदेश के एक शहर से ढूंढ़ कर वापस लाया गया है। पुलिस ने बुधवार को इस बात की जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि लड़की अब 21 साल की हो चुकी है और उसने अपने अपहर्ता से शादी कर ली है। साथ ही वह उसके दो बच्चों की मां भी बन चुकी है।

आरोपी फौजदार को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी उम्र अब 29 वर्ष है।

पुलिस उपायुक्त शिबेश सिंह ने कहा कि लड़की 20 दिसंबर, 2012 को कथित रूप से लापता हुई थी, जिसकी शिकायत उसके पिता ने की थी।

उन्होंने कहा, “आरोपी उसे अगवा करने और शादी करने के बाद उत्तर प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर रहा। उसने 2016 में उत्तर प्रदेश के बहराइच में अपना ठिकाना बदल लिया, जहां से युवती को ढूंढ़ निकाला गया। व्यक्ति दिहाड़ी मजदूरी करता है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493