गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 12 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय निशानेबाज नीरज कुमार ने यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के आठवें दिन गुरुवार को 25 मीटर रेपिड फायर पिस्टल स्पर्धा के क्वालीफाइंग राउंड के पहले दौर में शानदार प्रदर्शन किया है।

नीरज ने पहले दौर में कुल 291 अंक हासिल किए और पहले स्थान पर कब्जा जमाया। इंग्लैंड के सैम गोविन ने 287 अंक हासिल करते हुए दूसरा स्थान अर्जित किया।
एक और भारतीय निशानेबाज अनिश ने 286 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।
dharmpath.com dharmpath