राष्ट्रमंडल खेल (निशानेबाजी) : सावंत ने रजत पदक जीता

गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 12 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय निशानेबाज तेजस्विनी सावंत ने यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के आठवें दिन गुरुवार को महिलाओं की 50 मीटर राइफल प्रोन स्पर्धा में रजत पदक पर कब्जा जमाया।

सावंत ने 618.9 के स्कोर के साथ दूसरा स्थान हासिल करते हुए रजत जीता। वहीं सिंगापुर की लिंडसे वेलोसो ने 621.0 का स्कोर करते हुए राष्ट्रमंडल खेलों में रिकार्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।

स्कॉटलैंड की सेओनइड मैक्इनटोश ने 618.1 का स्कोर करते हुए कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।

इसी स्पर्धा में एक और निशानेबाज अंजुम मोदगिल ने निराशाजनक प्रदर्शन किया। वह 602.2 के स्कोर के साथ 16वें स्थान पर रहीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493