मप्र : उपवास पर रहे भाजपा सांसद (फोटो सहित)

भोपाल, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। संसद में बजट सत्र के दौरान कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर गतिरोध पैदा करने का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देशव्यापी ‘लोकतंत्र बचाओ उपवास’ के तहत मध्य प्रदेश में भी भाजपा सांसदों ने गुरुवार को उपवास रखा।

भोपाल समेत अन्य क्षेत्रों से निर्वाचित लोकसभा सांसद और राज्यसभा सदस्य सुबह 10 बजे से उपवास पर बैठे। भाजपा का कहना है कि कांग्रेस के अलोकतांत्रिक रवैये, विभाजनकारी राजनीति की प्रवृति और विकास विरोधी एजेंडे को उजागर करने के लिए यह एक दिवसीय उपवास रखा गया है।

भोपाल में उपवास पर बैठे सांसद आलोक संजर ने संवाददाताओं से कहा, “कांग्रेस और विपक्षी दलों ने संसद की कार्यवाही को बाधित किया जिसके कारण अनेक विकास संबंधी विधेयक पारित नहीं हो पाए।”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का रवैया विकास विरोधी है। वह विपक्ष में भी अपनी भूमिका का ठीक तरह से निर्वाहन नहीं कर पाई है।

स्ांजर का कहना है कि ऐसा पहली बार हुआ है जब प्रधानमंत्री के भाषण के दौरान टोका-टाकी की गई। कांग्रेस का यह रवैया लोकतंत्र विरोधी है। हर क्षेत्र का सांसद बजट सत्र में अपने क्षेत्र के विकास की अपेक्षा करता है, मगर यह काम भी कांग्रेस ने नहीं होने दिया।

इसी तरह राज्य के अन्य जिला मुख्यालयों पर भी भाजपा के लोकसभा और राज्यसभा सदस्यों ने उपवास रखा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493