लखनऊ, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में शुक्रवार सुबह से ही तेज धूप निकलने से तापमान में इजाफा हुआ है।
मौसम विभाग के अनुसार, दिन में तापमान में और इजाफा होने की संभावना है।
उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, दिन में तेज धूप निकलेगी और तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक का इजाफा होगा। दिन में हल्की उमस भी रहेगी। पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने से तापमान में इजाफा होगा और गर्मी बढ़ेगी।
मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
लखनऊ के अतिरिक्त शुक्रवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री, कानपुर का 22.4 डिग्री, इलाहाबाद का 24 डिग्री और झांसी का 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath