नई दिल्ली, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह धूप भरी रही और यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “दिनभर मुख्य रूप से आसमान साफ रहेगा।”
अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 79 फीसदी दर्ज किया गया।
वहीं, एक दिन पहले गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath