टाटा स्टील का उत्पादन 2017-18 में 6.8 फीसदी बढ़ा

कोलकाता, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। टाटा स्टील ने शुक्रवार को कहा कि वित्त वर्ष 2017-18 के दौरान उसका उत्पादन 6.8 फीसदी बढ़कर 124.8 लाख टन हो गया। साथ ही, घरेलू संचालन में उसकी बिक्री में 10.5 फीसदी का इजाफा हुआ और पिछले वित्त वर्ष के दौरान कुल बिक्री 121.3 लाख टन हुई।

तात्कालिक आंकड़ों के मुताबिक, यूरोपीय कारोबार में टाटा स्टील की बिक्री पिछले वित्त वर्ष में सपाट 99.3 लाख टन दर्ज की गई, जबकि उत्पादन पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले थोड़ी बढ़ोतरी के साथ वित्त वर्ष 2017-18 में 105.6 लाख टन रहा।

वित्त वर्ष की जनवरी से मार्च की तिमाही में टाटा स्टील इंडिया का उत्पादन 30.7 लाख टन रहा जबकि इसकी बिक्री 30.1 लाख टन रही है। उत्पादन और बिक्री दोनों में वित्त वर्ष 2016-17 के मुकाबले थोड़ी गिरावट दर्ज की गई।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि वित्त वर्ष 2017-18 की चौथी तिमाही में उत्पादन और बिक्री पर कलिगनगर भट्ठी में आकस्मिक धमाके का असर रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493