बिहार में हल्के बादल छाए

पटना, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित कई क्षेत्रों में शनिवार सुबह हल्के बादल छाए हुए हैं।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रहने और कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी की संभावना जताई है। राजधानी पटना का शनिवार को न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि एक-दो दिनों में राज्य के कुछ क्षेत्रों में बारिश की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। हालांकि, राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, बिहार के अन्य शहरों भागलपुर का शनिवार को न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस, गया का 20.4 डिग्री और पूर्णिया का 22.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का शनिवार को अधिकतम पारा 36.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं। शुक्रवार को पटना का न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493